अर्थ : वह लोक जिसमें हम प्राणी रहते हैं।
उदाहरण :
संसार में जो भी पैदा हुआ है, उसे मरना है।
पर्यायवाची : अमा, आलम, आवर्त, इहलोक, केश, जग, जगत, जमाना, जहाँ, जहां, जहान, ज़माना, जीव-लोक, जीवलोक, दीनदुनिया, दुखग्राम, दुनिया, दुनियाँ, नरलोक, नृलोक, पृथिवीलोक, पृथ्वी-लोक, पृथ्वीलोक, भव, भुवन, भू-लोक, भूलोक, मनुजलोक, मनुष्यलोक, मर्त्य, मर्त्य लोक, मर्त्य-लोक, मर्त्यलोक, मृत्यु-लोक, मृत्युलोक, लोक, वर्ल्ड, विश्व, संसार, संसृति, सृष्टि
अर्थ : अनंत लोकों अर्थात् तारों, ग्रहों, नक्षत्रों, आदि से युक्त संपूर्ण विश्व।
उदाहरण :
ब्रह्मांड रहस्यों से भरा पड़ा है।
पर्यायवाची : अंड, अण्ड, ब्रम्हांड, ब्रम्हाण्ड, ब्रह्मांड, ब्रह्माण्ड, यूनिवर्स, विराट्, विश्व, सृष्टि